दूसरे वनडे मैच से पहले सामने आई ये बड़ी मुसीबत भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार को हेमिल्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल पहला मुकाबला हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे है, ऐसे में सीरीज जीतने के लिए टीम को अगले दोनों मैच जीतने होंगे। लेकिन दूसरे वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जो न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का सपना तोड़ सकती है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के दौरे पर अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं। इन 4 मैचों में से 2 मुकाबले बारिश की बारिश की भेंट हैं। वहीं, रविवार को खेले जाने मैच पर ही बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हेमिल्टन में मैच के समय 100 फीसदी बारिश की संभावना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यूजीलैंड के समयानुसार दोपहर 2 बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया को वनडे सीरीज पर कब्जा करना है तो ये मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो आखिरी मैच में टीम इंडिया सिर्फ सीरीज ड्रॉ करना के लिए ही खेलेगी, ऐसे में ये मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है। आपको बता दें कि वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हारने का खतरा


