Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरटीडी कालेज ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

टीडी कालेज ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

  • रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान चनौली को किया पराजित

जौनपुर धारा, खुटहन। टीडी कालेज जौनपुर की टीम ने चनौली गांव में संपन्न हुई खुटहन वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीत ली है। देर रात खेले गए फाइनल रोमांचक मुकाबले में उसने मेजबान चनौली की टीम को पहले दोनों सेट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट की जरूरत ही नहीं पड़ी। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच टाई होने पर किस्मत के सहारे चनौली की टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खुटहन के ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, अमर देव यादव, राजीव कुमार यादव राजू पूर्व ब्लाक प्रमुख खुटहन, थानाध्यक्ष खुटहन राजेश यादव, लाल बहादुर यादव, धर्मेंद्र मौर्य प्रधान, हरिश्चंद्र यादव नेता, दिनेश यादव, वीरेंद्र यादव, सुधांशु यादव, अरुण कुमार यादव प्रधान, अखंड प्रताप यादव, डॉ.अजीत यादव आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक उमा शंकर यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच रेफरी की भूमिका धर्मेंद्र यादव, संतोष सिंह, सूर्यमणि यादव, लालमणि यादव व जिया लाल यादव ने निभाई। विवेक यादव व अंगद यादव ने प्रतियोगिता की सफलता में अहम योगदान किया। टीमों के संयोजन में अदनान आलम की विशेष भूमिका रही। कमेंट्री मोहम्मद नजीर ने की। संचालन प्रतियोगिता की परिकल्पना करने वाले नीरज यादव स्वतंत्र ने किया। मुख्य संयोजक उमा शंकर यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share Now...