Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeव्यापारनौकरियाँटीचर के भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से

टीचर के भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने कुछ समय पहले टीचर के पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी पास आ गई थी कि इस संबंध में नया नोटिस जारी हुआ है. नये शेड्यूल के मुताबिक बिहार टीचर के इन बंपर पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अब तक फॉर्म न भर पाए हों, वे मौके का फायदा उठाकर आवेदन कर सकते हैं. बीपीएससी टीचर के इन पद पर आवेदन करने के लिए पहले लास्ट डेट 12 जुलाई थी. अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है और अब कैंडिडेट्स 15 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन लिंक इस दिन तक खुला रहेगा. हालांकि सचेत रहें कि एक बार लास्ट डेट बढ़ने के बाद फिर ऐसा होने के चांस बहुत कम होंगे इसलिए 15 जुलाई 2023 के पहले ही एप्लीकेशन भर दें. बीपीएससी के इन पद के बारे में अगर डिटेल में जानकारी पानी है तो इस वेबसाइट पर जाना होगा.

अन्य जरूरी जानकारियां

  • बीपीएससी के इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स (पुरुष) की एज 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • महिला और आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा 40 साल तय की गई है. वहीं कुछ श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा 42 साल तय की गई है.
  • आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी, महिला और पीएच कैंडिडेट्स को 200 रुपये शुल्क देना है.
Share Now...