जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन(यूटा) की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सिद्धार्थ उपवन में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009लागू होने से पहले कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर 12 मार्च को शाम 5 बजे रोडवेज परिसर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस विकास भवन के सामने स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंचेगा, जहां समाप्ति के बाद जिलाधिकारी या उनके प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले कार्यरत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाए। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ.आशीष सिंह, प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष राय साहब सिंह, संगठन मंत्री आनंद सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण पांडे, विनोद सिंह, संतलाल, सरोज सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, जितेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, चंचल पाठक, यशवंत सिंह, विजय बहादुर यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।



