जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के केराकत-खुज्जी मार्ग पर औरी ग्राम स्थित टाईबीर बाबा पुलिया इन दिनों क्षतिग्रस्त हो गया जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की माने तो इस पुलिया का निर्माण एक सदी के पहले कराया गया था। वर्तमान में चन्दवक पुल क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों का आवागमन लगातार इसी रोड पर होने से इस पुलिया को काफी नुकसान हुआ है जिससे इस पुलिया में दरार आ गयी। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने ईंट व ड्रम वगैरह लगाकर आधे पुलिया को कवर कर दूसरे तरफ से आने जाने का रास्ता खोला है परंतु नीचे से क्षतिग्रस्त होने से अभी भी पुलिया पर आने जाने में काफी खतरा बना हुआ है।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
टाईबीर बाबा पुलिया क्षतिग्रस्त

Previous article
Next article


