Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों का होता है...

ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों का होता है खास सम्मान

 इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को खास सम्मान दिया जाता है. जो बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाता है उसे ऑरेंज कैप दी जाती है. इस तरह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है. इसके लिए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलती है. कभी-कभी मैच के दौरान ऑरेंज और पर्पल कैप एक खिलाड़ी के बाद दूसरे खिलाड़ी के सिर पर पहुंच जाती है. आइए आपको बताते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में वे कौन से खिलाड़ी हैं जो ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. 

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मौजूदा समय में ऑरेंज कैप फाफ डू प्लेसिस के पास है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 259 रन बनाए हैं. वह इस सीजन में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. आईपीएल 2023 में उनका हाईएस्ट स्कोर 79 रन नाबाद है. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर ऑरेंज कैप के लिए उन्हें तगड़ी चुनौती दे रहे हैं. अय्यर 234 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. वह इस सीजन में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. इन दोनों के अलावा पंजाब किंग्स के शिखर धवन 233 रन, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 228 रन और दिल्ली के डेविड वॉर्नर 228 रन बनाकर ऑरेंज कैप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. आईपीएल 2023 में पर्पल कैप इस समय युजवेंद्र चहल के पास है. वह 16वें सीजन में अब तक 11 विकेट ले चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 17 रन देकर चार विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. लेकिन पर्पल कैप के लिए गुजरात टाइटंस के राशिद खान और लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्क वुड उन्हें तगड़ी चुनौती दे रहे हैं. यह दोनों गेंदबाज भी आईपीएल के 16वें सीजन में 11-11 विके झटक चुके हैं. इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी और चेन्नई सुपर किंग्स के तुषार देशपांडे का नाम भी शामिल है. इन दोनों गेंदबाजों ने अब तक 10-10 विकेट चटकाए हैं.