Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में

जौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में

  • कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। पीएचसी सोंधी के सामने सोमवार को कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। उपचार के लिए उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने कार चालक की पिटाई कर दी। आजमगढ़ के पाकड़पुर गांव निवासी 22 वर्षीय बब्लू पुत्र लाल बहादुर बाइक से खुटहन रोड होते कहीं जा रहा था। पीएचसी सोंधी के सामने एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया।

  • दुष्कर्म व पाक्सो के आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से सोमवार को पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि खुटहन चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पैदल आता दिखा। रुकने के इशारे पर वह भागने लगा। हमराहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसने अपना नाम पता हरदोई जिले के मल्लाव थाना क्षेत्र के नगर मल्लाव निवासी सत्यनारायण उर्फ सुभाष उर्फ शिवम पुत्र बाबूलाल बताया। आपराधिक कुंडली खंगालने पर वह दुष्कर्म और पाक्सो ऐक्ट का आरोपित निकला। वहीं मुखबिर की सूचना पर बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार से छेड़छाड़ व पाक्सो ऐक्ट का आरोपित जो स्थानीय थाना क्षेत्र कृष्णापुर गांव का निवासी है उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को चलान न्यायालय भेज दिया गया।

  • बीएड प्रथम वर्ष और तृतीय सेमेस्टर स्थगित

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से 1 मार्च तक स्थगित रहेगी। बीएड प्रथम वर्ष तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से 1 मार्च अपरिहार्य के कारण स्थगित रहेगी। नवीन परीक्षा की तिथि शीघ्र ही जारी की जाएगी यह जानकारी परीक्षा नियंत्रण ने दी है।

Share Now...