Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरजेसीआई ने दिव्यांग बच्चों को बांटा ऊनी वस्त्र व स्वेटर

जेसीआई ने दिव्यांग बच्चों को बांटा ऊनी वस्त्र व स्वेटर

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों की शहादत के दिवस पर ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जेसीआई जौनपुर ने राजेश स्नेह ट्रस्ट के दिव्यांग बच्चों को ऊनी वस्त्र, स्वेटर व जैकेट वितरित किया। संस्थाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहाकि जरूरतमंद व दिव्यांग बच्चों को ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संस्था नियमित रूप से समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में अग्रणी रही है और आगे भी इस प्रकार के कार्य जारी रहेंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधे रमण जयसवाल ने गरीब और दिव्यांग बच्चों में ऊनी वस्त्र वितरण को नेक व पुनीत कार्य बताया। समाजसेवी उर्वशी सिंह ने कहा जेसीआई हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करती रहती है तथा संस्था से हम लोगों को प्रेरणा मिलती रहती है। उक्त अवसर पर जोन अधिकारी धर्मेंद्र सेठ, पूर्व अध्यक्ष संदीप पांडे, राकेश जायसवाल संस्था उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सौरभ बरनवाल, दिलीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राजेश, डॉक्टर मोहम्मद मुजम्मिल, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव आकाश केसरवानी ने किया। कार्यक्रम निदेशक रंजीत सिंह सोनू ने  सभी आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...