जौनपुर धारा, जौनपुर। व्यक्तिव विकास को समर्पित ख्यातिलब्ध संस्था जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने अध्यक्ष ऋचा गुप्ता के कुशल निर्देशन में संस्था के पटल पर मानव सेवा को समर्पित संस्था की अनूठी पहल हेलो डॉक्टर का शुभारंभ, किया। अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था का प्रयास है कि प्रतिदिन बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए और कई बार किन्ही कारणोंवश या अत्यधिक व्यस्तता के कारण लोग इनकी तरफ ध्यान नही देते और लापरवाही के नतीजे स्वरूप बीमारी बड़ा रूप ले लेती है। इन समस्याओं के त्वरित चिकित्सकीय परामर्श के लिए संस्था सीमित अंतराल पर दूरभाष सेवा के जरिये प्रत्येक विधा के चिकिस्तक की सेवा आमजनता तक निःशुल्क उपलब्ध कराएगी। हेलो डॉक्टर एक ऐसा प्रयास है, जिसके अन्तर्गत इस बार जिले के प्रख्यात दन्त रोग चिकिस्तक डॉ.देवव्रत उपाध्याय द्वारा दूरभाष के ज़रिए लोगो की दन्त समस्याओं को सुना गया व उचित चिकिस्तकीय परामर्श दिया गया। डॉक्टर देवव्रत ने जानकारी दी कि यदि हम ब्रश करने का सही तरीका इस्तेमाल करे तो कई प्रकार के दन्त रोगों से बचा जा सकता है और यदि कोई समस्या हो तो उसे योग्य चिकिस्तक को ही दिखा कर परामर्श लिया जाना चाहिये अन्यथा दुष्परिणाम मिलने की संभावना ज्यादा होती है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि संस्था का यह प्रयास सराहनीय है और परामर्श लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वह आगे निःशुल्क ओपीडी सुविधा का भी लाभ दे कर इस कार्य मे अपना सहयोग करेंगे। इस अवसर मुख्यतौर पर छोटे बच्चो के परिजनों के द्वारा उनके दन्त समस्याओं के बारे में काफी सवाल किए गए। जिसका उन्होंने समुचित निदान किया। संस्था अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने दूरभाष के जरिये सम्पर्क करने वाले लोगो को एवं मीडिया को यह जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रकार के चिकिस्तको की निःशुल्क सेवाएं आम जनमानस तक उपलब्ध कराई जाएंगी। अंत मे सचिव विनय साहू ने डॉक्टर देवव्रत समेत सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
जेसीआई क्लासिक का अनूठा प्रयास : डॉ.देवव्रत उपाध्याय



