मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने दिखा दिया है कि नकल करने में वह पापा से कतई पीछे नहीं हैं। जेमी ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की ऐसी नकल की है, सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हो रहा है। हीरो नंबर 1, कूली नंबर 1, पार्टनर जैसी फिल्में कर चुके गोविंदा अपने हंसमुख अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उसी तरह से उनकी बीवी सुनीता आहूजा भी बहुत ही हंसमुख नेचर की हैं और खूब लाइमलाइट में भी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने घर का एक टूर करवाया, जिसमें अपना घर दिखाने के साथ ही उन्होंने अपनी फेवरेट चीजों के बारे में भी बताया और बताया कि उन्हें क्या करना पसंद हैं। अब उनके इस वीडियो को रीक्रिएट करती जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर का वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह सुनीता को कॉपी करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर जेमी लीवर ने अपने ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो शेयर किया हैं, इस वीडियो में वह लाल रंग की साड़ी कैरी करती नजर आ रही हैं और गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा की एक्टिंग कर रही हैं। सबसे पहले वह बताती हैं कि उन्हें ब्लू लेबल ड्रिंक करना पसंद हैं। उसके बाद वह गोविंदा के गोलीकांड पर भी मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि मैं मारती तो सीधे दिल पर मारती। इतना ही नहीं इस वीडियो में जेमी ने अलग-अलग अंदाज में सुनीता आहूजा की मिमिक्री की और उन्हीं की तरह हंसी की ठहाके भी लगाए, ये अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर जेमी लीवर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और 2 लाख 22हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने भी इस पर मजेदार कमेंट किया और सुपर्ब लिखकर उनको मोटिवेट किया। वहीं, कई यूजर्स को उनका यह वीडियो खूब पसंद आया और कहा कि आप बिल्कुल हूबहू सुनीता जी की कॉपी कर रही हैं।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
जेमी लीवर ने Govinda की बीवी Sunita की उतारी ऐसी नकल


