Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजीजा-साली को फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोपी गिरफ्तार

जीजा-साली को फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने के आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने एक युवक व उसकी साली के नाम से स्वास्थ्य विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था।

शहर के बड़ी मस्जिद अजमेरी मोहल्ला निवासी आशीष कुमार पुत्र मोहन लाल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वह बेरोजगार है। नौकरी हासिल करने के लिए प्रयासरत है। इसी दौरान उसकी मुलाकात सरायख्वाजा के भटेवरा निवासी हिमांशु कन्नौजिया से हुई।हिमांशु कन्नौजिया ने उसे व उसकी साली अंजली को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ले लिए।इसके बाद कूटरचना व जालसाजी कर उसे व उसकी साली को फर्जी नियुक्ति पत्र व चयन सूची तैयार कर थमा दिया। आशीष कुमार की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस नामजद आरोपित हिमांशु कन्नौजिया की तलाश में जुट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह व पंकज पुरी ने मिले सुराग पर वांछित आरोपित हिमांशु कन्नौजिया को अजमेरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो बंद लिफाफे व दो फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए।