Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeउत्तर प्रदेशजिस्मफरोशी के सौदागरों पर कसा शिकंजा

जिस्मफरोशी के सौदागरों पर कसा शिकंजा

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. जहां सिर्फ स्वेच्छा से देह व्यापार करने वाली लड़कियों से ही नहीं बल्कि भोली भाली लड़कियों को काम का लालच देकर जिस्मफरोशी का धंधा जबरन करवाता था. पुलिस ने सूचना मिलते ही छापेमारी की जहां से मुख्य अभियुक्त के साथ ही चार सेक्स वर्कर महिलाएं गिरफ्तार हुईं हैं.

वाराणसी के थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत नदेसर स्थित अभिलाषा कालोनी का है. जहां एक अपार्टमेंट के भूतल में किराया पर फ्लैट लेकर यह सेक्स रैकेट चलाया जाता था. जिसे लखनऊ का रहने वाला सिद्धार्थ सिंह शंकर राजपुरिया नाम का व्यक्ति संचालित करता था. सिद्धार्थ सिंह के साथ देने वाला उसका एक मित्र भी था जो उसके सारे कामों का हिसाब किताब रखता था. ऑफिस खोलने के बहाने से दोनो मिलकर फ्लैट किराए पर लिया. कुछ दिन बीतने के बाद जब मोहल्ले वालों को इन पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की और देह व्यापार की शंका जाहिर की. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने टीम गठित किया. जिन्होंने मौके की रेकी की, टीम द्वारा जब यह कन्फर्म हुआ तो उन्होंने फोर्स के साथ छापेमारी की. छापेमारी में मौके से 4 सेक्स वर्कर महिलाएं और मुख्य संचालक सिद्धार्थ सिंह के साथ ही एक कमरे में एक युवक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थित में मिला, जो कि ग्राहक के रूप में वहां आया था. एसीपी अतुल ने बताया कि पूछताछ में पकड़ी गई सेक्स वर्कर महिलाओ ने बताया कि यह देह व्यापार होता था और अन्य बाहर की लड़कियों को लालच देकर या धमकी देकर भी उनसे यह घिनौना कृत्य करवाया जाता था. छापेमारी के दौरान पुलिस को 7 मोबाइल, आपत्तिजनक दवाएं व वस्तुएं के साथ 2600 रुपये कैश बरामद हुआ. इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयोग की जाने वाली एक चार पहिया वाहन भी सीज की है.

Share Now...