जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार की शाम 6:00 बजे शाश्वत उत्सव वाटिका रुहट्टा में जायसवाल समाज सेवा समिति ने होली मिलन समारोह मनाया। मुख्य अतिथि शाहगंज के निवासी डॉ.एस.एल.गुप्ता ने समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए पंकज सिन्हा ग्रुप के द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि होली मिलन का समारोह आपस में गिले शिकवे मिटाकर प्रेम से रहने का पर्व है। हम लोगों को अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए। जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने जनपद के दूर-दूर से आए स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का जनपद के सभी मण्डल अध्यक्षों के द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर प्रेम नारायण जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, आशा जायसवाल, इशान जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, सुजीत जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, सियाराम जायसवाल, विनोद जायसवाल, सुरेश जायसवाल, विनय जायसवाल, विजेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, कमलेश जायसवाल, डॉ.दिलीप जायसवाल, बंटी जायसवाल, अनिल जायसवाल, हरि ओम, अशरफीलाल जायसवाल, श्रवण जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, सहसंयोजक इंदिरा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, उषा जायसवाल, चंदा जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
जायसवाल समाज ने किया होली मिलन समाहोर का आयोजन

Previous article
Next article