Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरजल महोत्सव में जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

जल महोत्सव में जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

  • पीयू के बगल देवकली राज सरोवर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा,जौनपुर। जल महोत्सव कार्यक्रम में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें जल जंगल प्रकृति पर्यावरण गौ-वश संरक्षण एवं शून्य बजट विष मुक्त प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया, और सरोवर की साफ-सफाई की गई। बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बीडी शर्मा ने जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजन देवकाली के राज सरोवर भटानी पर किया। जिसमें लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि जय गुरुदेव मिशन के पुरोधा व किसान राज महात्तम सिंह ने लोगों को जल जंगल जमीन प्रकृति पर्यावरण गौ-वश संरक्षण विष मुक्त प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्षता लोक कल्याण पीठ के मुख्य न्यासी आचार्य विक्रमदेव शर्मा ने किया। उन्होंने शून्य बजट पर विषमुक्त प्राकृतिक खेती करने तथा स्वास्थ्य के संवर्धन पर प्रचार प्रसार पर जोर दिया, तथा महोत्सव पर विस्तार से बताया। व्याख्यान लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजेंद्र पाल सिंह ने जल संरक्षण को लेकर सम्बोधित किया। विशिष्ट अतिथि आदित्य बिरला ग्रुप के मैनेजर राजेश पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए। फार्मेसी संस्थान के प्रवक्ता डॉ.विनय वर्मा ने कार्यक्रम संचालित किया। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, रामसागर यादव, अभिषेक दुबे, प्रभात तिवारी, उत्कर्ष मिश्रा, रविंद्र प्रजापति, आनंद सिंह, रमन चौरसिया मौजूद रहे।

Share Now...