जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव की जंयती के अवसर पर उनके ओम बसेरा आवास ओलंदगंज पर उनके पुत्र विधायक मल्हनी लकी यादव द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा स्व. पारसनाथ यादव वो राजनीतिक योद्धा थे जिनका लोहा जनपद नहीं पूरा प्रदेश मान गया। वे नेताजी के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनका जीवन सदैव गरीब कमजोर, दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाना ही रहा। वे उनके हक अधिकार की लड़ाई के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम किया। वे जनपद के एक ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीत में इतना लंबा सफर हासिल करने का गौरव प्राप्त किया। वे गांव की पंचायत से लेकर देश के पंचायत तक उनको जनता की सेवा करने का अवसर मिला। जनता के बीच में रहकर उनके दुख दर्द को समझा और निस्तारण किया। स्व. पारसनाथ यादव का जनपद के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। विधायक लकी यादव ने कहाकि पिताजी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा सिखाये गये रास्ते पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। जंयती के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बाहदुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, कैलाश यादव, भेला यादव, आरबी यादव, निजामुद्दीन अंसारी, आशीष यादव, अमित, अकित, ओमप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में झाड़ियों के बीच बोरे में मिले नवजात शिशु को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
जयंती पर याद किये गये पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव


