― Advertisement ―

spot_img

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Homeमनोरंजनजब Sasur के मुंह से अपनी तारीफ सुन शर्मा गये Shahrukh...

जब Sasur के मुंह से अपनी तारीफ सुन शर्मा गये Shahrukh…

शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का किंग कहा जाता है, तो उनकी पत्नी गौरी खान के साथ उनकी जोड़ी भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों तकरीबन 25सालों से साथ हैं और इनके तीन बच्चे भी हैं।

लेकिन शाहरुख खान और गौरी खान का शादी तक का सफर इतना आसान नहीं रहा। मालूम होगी गौरी खान एक हिंदू परिवार से आती है तो वहीं शाहरुख एक मुस्लिम परिवार से आते थे। इसके चलते दोनों की शादी में काफी ज्यादा अड़चन आई थी। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का प्यार जीत गया। शाहरुख खान का एक वीडियो उनके ससुर जी के साथ में वायरल हो रहा है, जिसमें फारुख शेख ने गौरी के पिता रमेश चंद्र छिब्बर से सवाल किया कि दुनिया को बताओ कि आप अपने दामाद के बारे में क्या कहना चाहोगे। इस पर शाहरुख खान ने कहा कि कुछ भी कहने से पहले यह याद रखना कि आपकी बेटी मेरे पास में है। बाद में शाहरुख खान के ससुर कर्नल साहब बहुत ही शायराना अंदाज में अपने दामाद की तारीफ करते हुए कहा कि हजारों साल नर्गिस अपनी खूबसूरती पर रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा और उनमें से शाहरुख एक है। अब लगातार यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

Share Now...