Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनता के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे कर्पूरी ठाकुर : लालबहादुर...

जनता के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे कर्पूरी ठाकुर : लालबहादुर यादव

  • सपाइयों ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के अल्फस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर पार्टी के समस्त पदाधिकारियों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सभी के लिए आदर्श हैं। भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कर्पूरी ठाकुर बेहद ही सरल और सरस हृदय के व्यक्ति थे वे सदैव आमजनमानस के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें न्याय दिलाने हेतु तत्पर रहा करते थे। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता के चलते लोग उन्हें जननायक कहा करते थे। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने कभी व्यक्तिगत लाभ नहीं लिया सदैव जनता के हितों के बारे में सोचा किन्तु आज की सत्ता जनता के हितों के विषय में सोचना तो दूर उनकी आम जरूरतों को भी पूरा करने में असफल रही है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, सोनी यादव, राहुल यादव, अमजद अली, राजेश गुप्ता, रंजीत यादव, जयप्रकाश यादव एवं समस्त पादाधिकारी मौजूद रहे।

Share Now...