Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजंघई रेलवे आरक्षण काउंटर हुआ बन्द, यात्री परेशान

जंघई रेलवे आरक्षण काउंटर हुआ बन्द, यात्री परेशान

जौनपुर धारा,  मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन टिकट बिक्री कर राजस्व संग्रह करने में महारत हासिल कर सालाना 20 से 30 करोड़ रुपए की आय विभाग को देता है। फिर भी इस स्टेशन पर आए दिन आरक्षण खिड़की बन्द कर दिया जाना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। विगत एक वर्ष से आरक्षण काउंटर 1142 पूर्णतया बन्द चल रहा है। रेल अधिकारियों की माने तो विभाग के पास स्टाफ की कमी है। जैसे तैसे लोगों का कार्य काउंटर नं. 1143 से चल रहा था। उसे भी दोपहर 2 बजे के बाद पिछले 25 जुलाई से बंद कर दिया गया है। जबकि आरक्षण खिड़की को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक खोलने का नियम है। इस संबंध में सीएमआई वाराणसी का कहना है स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है। शीघ्र ही काउंटर नियमित रूप से चलने लगेगा। वहीं स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह से दूरभाष पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।