Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछोटी बड़ी खबरे एक नजर में....

छोटी बड़ी खबरे एक नजर में….

गतका खेल में जौनपुर के तीन खिलाड़ियों ने लिया भाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। 6वें राष्ट्रीय ओपन गतका प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 21 सदस्यों के संयुक्त दल में जौनपुर के तीन खिलाड़ी शामिल रहे। सभी ने जमकर इस नवीनतम शैली की क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन गतका संघ भारत द्वारा श्री खाटू श्याम लघु खेल परिसर हरिनगर दिल्ली में 26 से 27 दिसम्बर को किया गया था। जौनपुर से गतका खिलाड़ियों में अनन्त कुमार सोनकर श्रीहरि महाविद्यालय लहंगपुर, सत्यम सोनकर व हिमांशु सोनकर श्री गणेश राय इंटर कॉलेज शामिल रहे।

प्रधान के सहयोग से इटैली बाजार में जल रहा अलाव

जौनपुर धारा, जौनपुर। ठंड का प्रकोप अपनी चरम सीमा पर है। सूर्य भगवान का दर्शन नहीं हो रहा है। प्रशासन से अलाव की व्यवस्था कागजों में सिमट कर रह गई है। वहीं इटैली की प्रधान रागिनी यादव के पति मनोज यादव ने टाल से लकड़ी मंगवाकर अलाव की व्यवस्था की है। इस समय ठंडक के साथ साथ कोहरे का भी प्रकोप बढ़ा है। इस समय ज्यादा दिक्कत राह चलते राहगीरों, मजदूरों, गरीब बेबस लाचार, असहायों को उठानी पड़ रही है। शासन के लोग कागज में खानापूर्ति कर रहे है उन्हें इनका ख्याल नहीं। कुछ समाज सेवी सीताराम यादव, शिवपूजन यादव, देवराज यादव, विपिन यादव, पारस यादव आदि लोगों ने प्रधान द्वारा किये गए इस कार्य की सराहना की है।

अवैध गन्ना खरीद-फरोख्त करने पर होगी कार्रवाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। उप गन्ना आयुक्त/जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने अवगत कराया है कि वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 हेतु क्रय केन्द्रों पर गन्ने की खरीद व फरोख्त का कार्य जारी है। गन्ने की सही व शुद्ध खरीद हेतु कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किये गये हैं। अवैध रूप से गन्ने की खरीद व फरोख्त करने वालों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 3/7 के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 में कृषकों को सुचारू रूप से गन्ने की आपूर्ति करने हेतु गन्ना पर्चियां केवल एसएमएस के रूप में ही उनके मोबाइल फोन पर प्रेषित की जा रही है जिससे वास्तविक गन्ना किसान ही अपना गन्ना तौल कर सकें। यदि कोई तौल कर्मचारी अवैध रूप से गन्ने की खरीद व फरोख्त करते/कराते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 3/7 के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

नगर पालिका ने जलवाये अलाव

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में बढ़ते शीतलहर को देखते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के विभिन्न तिराहों, चौराहों, अस्पतालों के समीप आमजनमानस को ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।

Share Now...