जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सरायमोहिऊद्दीनपुर निवासी एक पिकअप चालक द्वारा रविवार को डेहरी निवासी एक युवक पर चार साथियों संग उससे पचास हजार की छिनैती किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़ित द्वारा उक्त लोगों के विरुद्ध थाने में लिखित रूप से शिकायत की गई है। बताया जाता है कि सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी असकरन अग्रहरि का आरोप है कि वह रविवार की सुबह अपने अढ़नपुर निवासी मित्र नौशाद से पचास हजार रुपए लेकर अपनी पिकअप गाड़ी से घर की तरफ वापसी कर रहा था। उसी दौरान कटका गांव स्थित मटरू की दुकान के नजदीक अचानक पीछे से पल्सर सवार उक्त आरोपित युवक आया और ओवरटेक कर पिकअप रोकवा लिया। उसके साथियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारकर पकड़ लिया जिसमें आरोपित युवक असलहे से धमकाते हुए उसकी जेब से पचास हजार रुपए तथा मोबाइल छीन लिया। छिनैती के बाद सभी फरार हो गए। फिलहाल मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामला आपसी लेन देन का है। फिर भी दोनों पक्षों को थाने पर बैठाकर पूछताछ जारी है। जांचों परान्त आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...


