Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया अपना कौशल

छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया अपना कौशल

  • एसएस पब्लिक स्कूल में शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में शुक्रवार को विज्ञान, साहित्य और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। शिक्षक छात्र अभिभावकों के समक्ष अपने हुनर का लोहा मनवाया। साहित्य हस्तशिल्प कला विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घघाटन प्रबन्धक विश्वतोष सिंह ने फीता काटकर प्रारम्भ किया। इस दौरान डॉ. नम्रता सिंह ने माँ सरस्वती व संस्थापक स्व. समर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान के मॉडल, बायोलॉजी, कम्प्यूटर मॉडल, जल-प्रदूषण, रसायन, भौतिकी, परिसंचरण तंत्र, अंग्रेजी भाषा के मॉडल, हिन्दी भाषा के मॉडल, संगीत के तमाम माडल को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने प्रदर्शनी का भरपूर अवलोकन किया। सभी छात्रों ने अपने हुनर कौशल का उत्तम प्रदर्शन किया जिसको लोगों ने देखकर सराहा। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहाकि छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है। छात्रों के इस प्रदर्शनी में शिक्षक और शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक आलोक यादव, एसएस पब्लिक बाबतपुर की प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह व शिक्षक मौजूद रहे।

Share Now...