जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से पुलिस ने मंगलवार की रात दबिश देकर छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई कर सभी को चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पिलकिछा गांव निवासी रमेश गौतम, मक्कालाल गौतम और शैलेन्द्र गौतम तथा मरहट गांव निवासी मिंटू गौतम, सुइथाखुर्द गांव निवासी मुन्नालाल प्रजापति एवं दौलतपुर गांव निवासी कैलाश उर्फ गुड्डू दूबे नोटिस के बाद भी हाजिर न्यायालय नहीं हो रहे थे। इनके खिलाफ वारंट जारी हो गया था।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
छह वारंटी गिरफ्तार

Previous article

