Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरचौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्या

चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्या

  • जरूरतमंदों में बांटे गए कम्बल और शाल

जौनपुर धारा, बदलापुर। विकास खंड के इनामीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी और ग्राम प्रधान रेनू तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बताते चलें कि ग्राम चौपाल में जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह और बदलापुर खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार द्वारा ग्राम चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की जन समस्या जैसे आवास, पेंशन, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित आदि कई समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से निस्तारण करने की बात कही। इस दौरान हल्का लेखपाल श्रद्धा तिवारी और ग्राम प्रधान पति चंदन तिवारी द्वारा मौजूद ग्रामीणों को कम्बल और शाल वितरण किया गया। मौके पर चंदन तिवारी, रामनिध तिवारी, रामनाथ, अखिलेश, संजीव तिवारी, बिबेक तिवारी, महेश चौधरी, दयाशंकर यादव, बिरेन्द्र शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Share Now...