जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सोनारी पुलिया के पास रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे अपने मातहतों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखा रोककर पूछताछ करने पर वह मोटरसाइकिल के बारे में संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाया। बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए बदमाश ने अपना नाम आशीष यादव निवासी सोनारी बताया और कहाकि वह मोटरसाइकिल चोरी की है। अभियुक्त को विधिक धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रमा शंकर पांडे, अश्वनी कुमार राय, सुधीर राय व प्रभाकर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार



