जौनपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दक्षिणा काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन के समीप स्थित यह मंदिर पूर्वांचल में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां विराजमान माँ आद्याशक्ति दक्षिणा काली की भव्य प्रतिमा भक्तों को विशेष आकर्षित करती है। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही यहां दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भोर में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं और दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी और अड़हुल की माला अर्पित कर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर के संस्थापक एवं पुजारी भागवती सिंह वागीश के अनुसार, यह मंदिर एक सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है, जहां सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जौनपुर में यह मंदिर ‘कलकत्ता वाली कालीÓ के नाम से भी प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से कालरात्रि (सप्तमी) के दिन यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। मंदिर प्रबंधन द्वारा दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था की गई है, जिसमें स्थानीय लोग भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
चैत्र नवरात्रि में माँ दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

Previous article
Next article


