Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeखेलचेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया. दोनों टीमों के बीच मैच चेपॉक में खेला गया था. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पहुंच गई है. जबकि रोहित शर्मा की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का राहें मुश्किल हो गई हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ कुमार कार्तिकेय और नेहाल वधेरा समेत मुंबई इंडियंस के कई युवा खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस फोटो में महेन्द्र सिंह धोनी अपनी बात रख रहे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी पूर्व भारतीय कप्तान की बातों को ध्यान लगाकर सुन रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गौरतलब है कि शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया. चेन्नई सुपर किंग्स को मैच जीतने के लिए 140 रनों का लक्ष्य मिला था. महेन्द्र सिंह धोनी की टीम ने 17.4 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

Share Now...