Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचार साल में धाराशाही हुआ मुख्यमंत्री योजना से बना आवास

चार साल में धाराशाही हुआ मुख्यमंत्री योजना से बना आवास

  • आवास गिरने से पिता और दो माह का पुत्र गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। शनिवार की सुबह लगभग चार बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बना आवास चार साल में धाराशाही हो गया। आवास गिरने से पिता और दो माह का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों ने आनन-फानन में बच्चों को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं। वहीं पिता को जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों में आवास को लेकर जितने लोग उतनी चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि गिरधरपुर गांव निवासी शोभा सोनकर 50वर्ष पत्नी नन्दलाल सोनकर कहां कि हर रोज की तरह खाना खाकर प्रदुम्न 24वर्ष पत्नी नन्द लाल सोनकर अपने परिवार के साथ रात में से रहे थे। कि शनिवार की सुबह लगभग 4:00बजे मुख्यमंत्री आवास गिरने लगा। जिसमें प्रदुम्न सोनकर 24वर्ष और उनका दो माह का पुत्र आयुष दब गए गिरने की आवाज सुनकर बगल में सो रहे परिजनों ने तुरंत उन लोगों को बाहर निकाला और प्रदुम को जिला चिकित्सालय और दो माह के बच्चे को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सुबह जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर अपने में चर्चा कर रहे हैं कि 4साल पहले बना मुख्यमंत्री आवास योजना कैसे इतने जल्दी धाराशाही हो गया। जिसको लेकर जितने लोग उतनी बातें हो रही हैं। पीड़ित महिला शोभा सोनकर के बताया कि 4साल पहले मुख्यमंत्री आवास योजना की किस्त दो बार में मिली लेकिन मजदूरी तीन बार में सिर्फ आठ हजार पांच सौ मिले। जिसको लेकर मौजूद स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान और सचिन के ऊपर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे, और उन्होंने बताया कि मकान गिरने से रखे हुए सारे अनाज भूसा सब नष्ट हो गए अब जीविका चलाना बहुत ही मुश्किल होगा, और कहां कि प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मौके पर पहुंचकर सचिव को फोन करके कहा कि आप मौके पर जाकर जांच पड़ताल करके रिपोर्ट लगाए। प्रमुख ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि आपकी सहायता की जाएगी।

Share Now...