Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसम्बर को

चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसम्बर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 09 दिसम्बर को इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जानी है, जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धी याचिकाओं का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण किया जा सके, यह सुनिश्चित करने के लिये तथा सुलह-समझौते के वादो को चिन्हित करने के लिये विभिन्न कम्पनियों के मण्डलीय स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में पांच प्री-ट्रायल बैठके आयोजित की जानी है। 08 नवम्बर बुधवार को प्रथम बैठक ओ.इ.कं.लि.चोलामण्डलम, आई.सी.आई.सी.आई. रिलायंस, ज.इ.कं., द्वितीय बैठक 16 नवम्बर को ने.इं.कं., टाटा ए.आई.जी., इफको टो.ज.इं.कं.गोडिजिट ज.इं.कं., तृतीय बैठक 22 नवम्बर न्यू.इ.इं.कं., एच.डी.एफ.सी., बजाज एलाइन्ज, एस.बी.आई.जनरल, चतुर्थ बैठक 29 नवम्बर को यूनाईटेड इ.इं.क., श्रीराम ज.इं.कं., रायल सुन्दरम, पंचम बैठक 06 दिसम्बर 2023 नेशनल इं.कं., टाटा ए.आई.जी., इफको टोकियों ज.इं. यूनाईटेड इं.कं., आई.सी.सी.आई.लो.जं. व अन्य ऐसे मामले जहां दोनो पक्ष सुलह हेतु तैयार हो। उपरोक्त प्री-ट्रायल बैठकों में सुलह-समझौता हेतु चिन्हित किये गये वादों का निस्तारण 09 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा। विभिन्न तिथियों में कम्पनी के अधिकारीगण की उपस्थिति उक्त तिथियों में अपेक्षित है साथ ही साथ अन्य कम्पनियों के मामले भी विचार में लिये जायेंगे।