Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचतरा में गूंजा महान समाज सुधारक अहिल्याबाई होल्कर के विचारों का स्वर

चतरा में गूंजा महान समाज सुधारक अहिल्याबाई होल्कर के विचारों का स्वर

जौनपुर धारा,सोनभद्र। चतरा ब्लॉक सभागार में गुरुवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जीत सिंह खरवार ने मां सरस्वती, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे नारी शक्ति की प्रतीक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य किए। कार्यक्रम की संयोजक किरण त्रिपाठी ने बताया कि अहिल्याबाई ने सामाजिक सुधारों को बढ़ावा दिया, किसानों का लगान कम किया तथा डाकुओं और चोरों का पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। कार्यक्रम की वक्ता प्रमिला जायसवाल ने उन्हें न्यायप्रिय शासक बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी अन्याय को सहन नहीं किया, चाहे वह उनका निकट सहयोगी ही क्यों न रहा हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद्र ने की तथा संचालन नंदलाल विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्मला सिंह, अमरेश शेरो, नारसिंह पटेल, गोपाल जायसवाल, मोहन बिंद, विनय श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Share Now...