Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeदेशघुड़सवारी के चक्कर में बाल-बाल बची जान, घोड़े ने नचाकर मारी किक

घुड़सवारी के चक्कर में बाल-बाल बची जान, घोड़े ने नचाकर मारी किक

घुड़सवारी करना शख्स को पड़ा महंगा. आज कल इंटरनेट पर पालतू जानवरों के वीडियो खूब देखने को मिलते हैं. लोग इन जानवरों को एक परिवार की तरह रखते हैं.

जो इस समय वीडियो वायरल हो रहा है वो एक घुड़सवार का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक शख्स घोड़े की सवारी करना चाहता है पर वो घोड़े के ऊपर नहीं चढ़ पाता है. उसी समय घोड़ा भड़क जाता है. फिर शख्स के साथ कुछ ऐसा होता है कि उसे दिन में ही तारे नजर आने लगते हैं.

घोड़े ने नचाकर मारी किक..

View this post on Instagram

A post shared by Wildlifeanimall (@wildlifeanimall)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता कि किस तरह एक आदमी घोड़े के ऊपर चाढ़ने की बार-बार कोशिश करता है लेकिन वह चढ़ने में असफल होता है. हालांकि वह अपनी जिद पर डटा रहता है. अचानक वो उस घोड़े पर चढ़ जाता है, लेकिन जैसे ही बैठता है घोड़ा भड़क जाता है. पहले घोड़ा शख्स को खूब नचाता है. फिर वो जैसे ही गिरने वाला होता है उसे दुलत्ती मार देता है. आदमी उसी समय बुरे हाल में वहीं चित हो जाता है.

इंटरनेट यूजर के रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर wildlifeanimall नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा है. उसे खत्म कर दो एक घोड़ा अपने सवार को 360 नो-स्कोप फ्लाइंग बैक किक मारता है. वहीं वीडियो देख कर इंटरनेट यूजर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मुझे यकीन है कि यह घोड़े के लिए पहली बार नहीं था. एक और अन्य यूजर ने लिखा कि उसकी हाड्डियां टूट गई होंगी.

Share Now...