Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर से मेला देखने गई लड़कियां हुई गायब, मचा हड़कम

घर से मेला देखने गई लड़कियां हुई गायब, मचा हड़कम

एक साथ तीन लड़कियों के गायब होने का मामला आया प्रकाश में

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार पुलिस चौकी के एक मोहल्ले से एक साथ तीन लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। तीनों में से एक की उम्र चौदह साल दूसरी की उम्र लगभग 17वर्ष और तीसरी की उम्र 19वर्ष बताई गई है। बुधवार शाम लगभग 5:00बजे यह तीनों लड़कियां एक साथ अपने घर से भूदरा शाह बाबा के होने वाले उर्स के मेले में मेला देखने के लिए गई हुई थी। परिवार के लोगों ने पहले तीनों को काफी ढूंढने का प्रयास किया और उन्हें बस स्टैंड समेत रेलवे स्टेशन जैसे कि भंडारी जंक्शन सिटी स्टेशन के अलावा अपने रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश किया। जब वह तीनों नहीं मिली तो गुरुवार के दिन कोतवाली जाकर मामला दर्ज कराया। जैसे ही घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई वैसे ही शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने मामला पंजीकृत करते हुए विवेचना चौकी प्रभारी पुरानी बाजार गोविंद कुमार मौर्य देते हुए जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई तीनों किशोरियों को तलाश करने में जुट गई है। एक साथ तीन तीन किशोरियों के लापता होने से पुरानी बाजार चौकी क्षेत्र में दहशत $फैल गई है। यह मामूली बात नहीं है कि दो नाबालिक समेत तीन लड़कियां अचानक से कहां गायब हो गई। तीनों के परिवार में इस समय जैसे मातम छाया हुआ है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।