जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील परिसर में उस समय तनाव का माहौल हो गया जब लेखपाल भवन के हो रहे निर्माण को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पहुंच रोकने लगे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उप जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में अधिवक्ता संघ केराकत को दिए गए आश्वासन के विरुद्ध जाकर मंदिर प्रांगण में स्थित भूमि को अवैध तरीके से लेखपाल भवन का अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष राजमणि यादव की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित कर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के कृत्य की घोर निंदा करते हुए नाराजगी जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक मंदिर प्रांगण की खाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त, लेखपाल संघ व अन्य कर्मचारी को प्रोत्साहन देने के साथ ही अधिवक्ता संघ के प्रति दमनात्मक रवैया बंद नहीं करते हैं। तो उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालयों का बहिष्कार किया जाता है। इस विवेक कुमार सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, मांधाता सिंह, राघवेंद्र सिंह व दिनेश पांडेय के साथ आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अवैध भूमि निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी


