Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजियोथैरेपी का दूसरा कांफ्रेस सम्पन्न

ग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजियोथैरेपी का दूसरा कांफ्रेस सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजियोथैरेपी का दूसरा कांफ्रेस रविवार को अवध पैरामेडिकल कॉलेज में संपन्न हुआ। कॉलेज के संस्थापक डॉ. राम अवध यादव एवं डॉ. शकुंतला यादव ने सभी छात्रों को सभी स्पीकर एवं कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं को धन्यवाद दिया। कांफ्रेस के स्पीकर डॉक्टर मयंक पुष्कर, डॉक्टर मेहुल, डॉक्टर बुध देवनाथ, डॉक्टर सुनील भट्ट उपस्थित रहे। कांफ्रेस का आयोजन चेयरमैन डॉक्टर वरुण गौंड़ को-चेयरमैन डॉक्टर निखिल साहू, सेक्रेटरी डॉ. आकाश राय, मुख्य सलाहकार डॉ. अनूप मिश्रा, डॉ. नवनीत कृष्णा, डॉक्टर मयंक पुष्कर एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर शशी आनन्द, डॉक्टर अनिल, डॉक्टर भूपेश, डॉक्टर श्रूति, डॉक्टर उत्सव एवं अन्य लोग स्टेट काफ्रेंस में मौजूद रहे। कार्यक्रम मे प्रदेश के सभी फिजियोथैरेपिस्ट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Share Now...