Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगैंगेस्टर एक्ट के तहत करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

गैंगेस्टर एक्ट के तहत करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

  • जितेंद्र यादव पर सरकारी व अन्य की जमीन कब्जा करने का था आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के आदेश पर एसडीएम सदर के साथ मौके पर पहुंचकर सिटी रेलवे स्टेशन के पास गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त जितेंद्र यादव की पत्नी कर्मावती यादव के नाम से तीन करोड़ के एक होटल की संपत्ति को कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव के विरुद्ध अवैध रूप से सरकारी जमीन के साथ-साथ अन्य लोगों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। प्रशासन ने इसके पहले भी जितेंद्र यादव व उसके परिजनों के नाम से अवैध संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की थी। एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। गौरतलब है कि जितेंद्र यादव के भाई बाला यादव जो कि समाजवादी पार्टी से सभासद थे उनकी सिटी रेलवे स्टेशन पर हत्या भी हो चुकी है। उसके बाद से जितेंद्र यादव ही उनका पूरा कारोबार देखा करते थे। समाजवादी पार्टी से नाता होने के चलते इस कार्रवाई पर लोग कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं।