Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगुरु नानक देव की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

गुरु नानक देव की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुनानक देव का 554वां प्रकाशोत्सव पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शाम छह बजे सुन्दर गुरुद्वारा ओलंदगंज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर भ्रमण करती रात नौ बजे के बाद गुरु तेगबहादुर तपस्थान रासमंडल गुरुद्वारा पर जाकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में आगे आगे घोड़ा, उसके पीछे बैंडबाजा, उसके पीछे रथ पर गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था। उस पर गुरु तेगबहादुर तपस्थान रासमंडल के ग्रंथी ज्ञानी पदासीन थे। उक्त रथ के पीछे प्रसाद वितरण करते लोग चल रहे थे। रथ के आगे पंच प्यारे के रूप में चल रहे थे। इसके पूर्व गुरुद्वारा रासमण्डल में सबद कीर्तन हुआ। गुरु सिंह सभा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सुबह 10 बजे अखण्ड साहिब पाठ समाप्त होने पर 11 बजे तक रासमंडल गुरुद्वारा के ग्रंथी ने कीर्तन किया। शोभायात्रा के रासमंडल गुरुद्वारा पहुंचने पर जत्थे ने कीर्तन अरदास किया। तत्पश्चात भंडारा का आयोजन हुआ। सभी कार्यक्रम गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया में सम्पन्न हुआ।