― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगला हुआ केला बच्चों में देने का प्रधानाध्यापक पर लगा आरोप

गला हुआ केला बच्चों में देने का प्रधानाध्यापक पर लगा आरोप

  • विकासखंड करंजाकला क्षेत्र के मंगदपुर प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकासखण्ड करंजाकला क्षेत्र के सोमवार को ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय मंगदपुर पहुंचकर बच्चों से जानकारी लिए की फल में क्या दिया गया तो बच्चों ने बताया कि गला हुआ केला मिला। प्रधान का आरोप है कि जब प्रधानाध्यापक से इसकी जानकारी लेनी चाही तो प्रधानाध्यापक धमकी ने देते हुए कहा कि जहां भी शिकायत करनी है कर लीजिए कुछ कर नहीं पाएंगे। ग्राम प्रधान राज कुमार सोनकर ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार के ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत की और मौके पर गला हुआ केला दिखाए तो खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता से न लेकर प्रधान से कहा कि रास्ते में बदला जा सकता है केला। वहीं प्रधान ने विद्यालय में बनाए हुए वीडियो को दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और उन्होंने मीटिंग का हवाला देते हुए अपने ऑफिस से चले गए। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि अगर खण्ड शिक्षा अधिकारी इस शिकायत को गंभीरता से लेते तो बच्चों को गला हुआ केला नहीं मिलता।  बच्चों को गला केला खिलाकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी आला अधिकारी इसे नजर अंदाज कर रहे हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार को जानकारी लेने के लिए संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Share Now...