Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगन्ना किसान सरकार के एजेण्डे में सर्वापरि

गन्ना किसान सरकार के एजेण्डे में सर्वापरि

  • पेराई सत्र 2023-24 से 72 कुन्तल वाले गन्ना सट्टा धारकों को माना गया है, छोटा कृषक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला गन्ना अधिकारी महेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में गन्ना विकास विभाग किसानों के हित में निरन्तर कार्य कर रहा है। सरकार द्वारा छोटे गन्ना किसानों को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। यह प्रदेश सरकार की कृषक हितैषी नीतियों का ही परिणम है कि गन्ना विकास विभाग द्वारा पेराई सत्र 2023-24 से प्रदेश के लगभग 10.74 लाख पंजीकृत छोटे गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये। गन्ना सट्टा एवं आपूर्ति नीति में अमूल-चूल परिवर्तन कर छोटे कृषकों को गन्ना आपूर्ति में प्राथमिकता देते हुये 60 कुन्तल की जगह 72 कुन्तल के सट्टाधारकों को छोटे कृषक का दर्जा दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि वर्तमान पेराई सत्र म्ों अब तक प्रदेश में पंजीकृत 46 लाख गन्ना किसानों को 2.75करोड़ गन्ना पर्चियां जारी की गई हैं, जिनमें 10.74 लाख छोटे गन्ना कृषकों को मिलने वाली 19.20 लाख एस.एम.एस. गन्ना पर्चियां सम्मिलित हैं। स्मार्ट गन्ना किसान व्यवस्था के माध्यम से किसानों के गन्ने की आपूर्ति चीनी मिलों को सही समय पर हो रही है। सहकारी गन्ना समितियों के पर्ची निर्गमन एवं अन्य कार्यां में शुचिता तथा पारदर्शिता लाये जाने हेतु डिजिटलीकरण के अन्तर्गत विकसित की गई स्मार्ट गन्ना किसान प्रोजेक्ट गन्ना किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। वर्तमान सट्टा नीति के अनुसार छोटे गन्ना किसानों को चीनी मिल चलने के 45 दिन के भीतर पेड़ी गन्ना और 01 फरवरी से 45 दिन के भीतर पौधा गन्ना के लिए पर्ची देने का प्राविधान भी किया गया है। शासन द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के क्रम में स्मार्ट गन्ना किसान(एस.जी.के.) प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किसानों को मिलने वाली सुविधाओं एवं विभागीय काम-काज का अनुश्रवण करते हुये साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समस्त परिक्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों, जिला गन्ना अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के किसानों को मिलने वाली एस.एम.एस. पर्ची एवं गन्ना आपूर्ति में कोई कठिनाई न आने पाये।

Share Now...