Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकंप्यूटर कक्ष का हुआ लोकार्पण

कंप्यूटर कक्ष का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज भाऊपुर में प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्रा के प्रयास से विद्यालय में कंप्यूटर लगाया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि समय के अनुरूप विद्यालय में कंप्यूटर की बेहद जरूरत थी। जो अब पूरा हुआ है। विद्यालय में कंप्यूटर के होने से दफ्तर का कार्य कम समय में पूरा होगा। जिससे समय का भी दुरुपयोग नहीं होगा। कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रदेव मिश्र ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार, डॉ.कमला प्रसाद पटेल, अमृत लाल, कमल कुमार चौरसिया, पीयूष पांडेय, राजेश सरोज समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।