Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरगणतंत्र पर सत्तर फिट ऊंचाई पर फहरेगा तिरंगा

गणतंत्र पर सत्तर फिट ऊंचाई पर फहरेगा तिरंगा

  • स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा चौराहा
  • दस लाख निजी धन से विधायक करा रहे व्यवस्था

जौनपुर धारा, खुटहन। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के नाम से विख्यात खुटहन चौराहे पर गणतंत्र के अवसर पर सत्तर मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया जायेगा। इसी के साथ हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट से चौराहा भी जगमग होना शुरू हो जायेगा। इस पर खर्च होने वाले दस लाख रुपए विधायक रमेश सिंह ने अपने निजी फंड से प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि इसमें विधायक निधि का एक रुपए भी नहीं लगाया जायेगा। उक्त चौराहे के मध्य दशकों पूर्व नेता जी की प्रतिमा स्थापति की गई थी। इसके परित: गोलाकार बाउंड्री वॉल भी बना था जो दुर्घटना में टूट गया। प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। चौराहे के मध्य फैले मलवे से पूरी बाजार की रौनक घट गई थी। विधायक ने इसे देख चौराहे का सौन्दरीकरण, तिरंगा, हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट और नेता जी की दस फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने का फैसला किया। इसके लिए विधायक निधि से व्यवस्था न हो पाने पर उन्होंने दस लाख रुपए अपने निजी फंड से प्रदान किया। आरसीसी की दो फिट मोटाई का गोलाकार बाउंड्री वॉल बनकर तैयार हो गया है। मध्य में नेता जी की प्रतिमा भी लगा दी गई है। सत्तर फिट ऊंचा तिरंगा और स्ट्रीट लाइट का काम अंतिम रूप में है। रमेश सिंह ने बताया कि गणतंत्र के पावन पर्व पर तिरंगा पâहराया जायेगा।

Share Now...