Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगड्ढा युक्त रोड से त्रस्त क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन

गड्ढा युक्त रोड से त्रस्त क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन

  • जीर्ण शीर्ण अवस्था में है परिषद के कई मार्गों का हाल

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र में जिला पंचायत की कई सड़कें इन दिनों जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। जिसमे गिट्टी व डाम्बर अलग-अलग स्वतः दिखाई पड़ती है। नरहन रामलीला स्टेज से सरायबीरू रोड को बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने बताया कि यह सड़क लगभग चार से पाँच वर्ष से जर्जर पड़ा हुआ है। जिसके चलते आने जाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। बताया जाता है कि यही हाल स्टेशन मार्ग पर सड़क का है, जोकि काफ़ी जर्जर हो चुका है, और अनेकों शिकायतों के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं होना बेहद शर्मनाक है। जबकी स्टेशन रोड पर ही खंड विकास कार्यालय, स्टेट बैक व सबसे अहम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। प्रदर्शन करने वालों में वेदप्रिय साहू, विशाल साहू, बाबा सोनकर, राजबली यादव, मुन्नीलाल, रामसूरत यादव, शिवम गुप्ता, छांगुर सहित आदि लोग उपस्थित रहें।