Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरगड्ढा मुक्त सड़कों का दावा खोखला, दुर्घटना की प्रतीक्षा में जर्जर मार्ग

गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा खोखला, दुर्घटना की प्रतीक्षा में जर्जर मार्ग

  • टूटी सड़क पर जलभराव से जनता परेशान

जौनपुर धारा, करंजाकला। मार्गो को गड्ढा मुक्त करने के अभियान को लेकर सरकार के विभिन्न विभाग भले ही बड़े-बड़े दावा कर रहे है। लेकिन इनकी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। आंकड़ों में सब कुछ दुरुस्त रखने का कवायद जरूर की जा रही है। लेकिन गांव छोड़िए राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे अभी नहीं भरे जा सके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान हवा हवाई दिखाई दे रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान कागजों तक ही सीमित रह गया है। सिद्धिपुर से लेकर कोठवार का मार्ग तथा जौनपुर शाहगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के कुत्तूपुर तिराहे से जो प्रमुख धार्मिक स्थल शीतला धाम से आने जाने में ग्रामीणों तथा सबसे व्यस्ततम मार्ग पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क कई सालों से टूटी पड़ी है। पिछले महीने कुछ दिन सड़कों की मरम्मत भी कराई गई लेकिन कुत्तुपुर तिराहे से लेकर शकर मंडी मार्ग पूरी तरीके से जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। जहां पर आए दिन दो पहिया वाहन तथा टेंपो पलट जा रहे हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पूरी तरीके से आंखें मूंद ली है। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। रविवार को भी हल्की फुल्की बारिश के बाद विभिन्न सड़कों पर जलभराव का नजारा देखने को मिला। बारिश शुरू होने के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। जिसके कारण गड्ढे और सड़क का अंतर यात्रियों को समझ नहीं आता है और गिर कर राहगीर भी चोटिल हो रहे हैं। बरसात से पहले इन सड़कों की मरम्मत की बात कही गई थी। लेकिन अब तक सड़क के गड्ढों को नहीं भरा जा सका इसके कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।

सीवर लाइन की खुदाई की वजह से सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बादल यादव

कुत्तुपुर से शकरमंडी के रास्ते शहर में जाने के लिए साथ-साथ धार्मिक स्थल शीतला चौकिया धाम जाने के लिए भी राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग होता है।लेकिन सड़क की मरम्मत न होने के कारण आए दिन घटनाएं हो रही हैं। विनोद कुमार

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात के समय पानी इकट्ठा  हो गया है जिससे आम राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।हर रोज ऑटो और टेंपो पलटने की घटनाएं आम हो चुकी हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। पप्पू

सरकार की तरफ से चलाए गए गड्ढा मुक्त अभियान के दावे पूरी तरीके से हवा हवाई साबित हुए हैं। गांव तथा शहर की सड़कें अभी भी गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई हैं। हर रोज वहां पर जलजमाव के साथ-साथ कीचड़ इकट्ठा हो जाता है जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर वकील यादव

Share Now...