Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeउत्तर प्रदेशखेल खत्म होने के बाद उद्घाटन करने आए खेल मंत्री

खेल खत्म होने के बाद उद्घाटन करने आए खेल मंत्री

  • इंतजार में 40 मिनट देर से शुरू हुआ मैच और फिर भी…

काशी तमिल संगमम की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खत्म होने के बाद खेल मंत्री उद्घाटन करने पहुंचे। खेल मंत्री गिरीश चंद यादव की लेटलतीफी के कारण मैत्री खेल का पहला मुकाबला भी 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। खेल मंत्री के इंतजार में पुरुष हॉकी टीम का मैच भी पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे मंत्री ने उद्घाटन की औपचारिकता हॉकी स्टिक से शॉट लगाकर पूरी की।

काशी तमिल संगमम के तहत बृहस्पतिवार को बीएचयू के एंफीथिएटर खेल मैदान स्थित एस्ट्रोटर्फ कोर्ट पर काशी तमिल मैत्री मैच खेल मंत्री के इंतजार में अपने निर्धारित समय 1:30 बजे से 40 मिनट की देरी यानी 2:10 बजे शुरू हुआ। मैच करीब डेढ़ घंटे तक चला लेकिन इस बीच भी मंत्री नहीं पहुंचेे। उद्घाटन मैच जब खत्म हुआ तब मंत्री पहुंचे।

Share Now...