Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeउत्तर प्रदेशखरमास में ठहर गए सोने-चांदी के भाव...

खरमास में ठहर गए सोने-चांदी के भाव…

वाराणसी. वाराणसी में नए साल की शुरुआत के साथ सोने-चांदी के भाव अब ठहर गए हैं. लगातार तेजी के बाद दो दिनों से बाजार में सोने-चांदी के भाव स्थिर हैं. 1 जनवरी को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 250 रुपये का उछाल आया था, लेकिन उसके बाद 2 जनवरी को इसकी कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया. बताते चलें कि सोने चांदी का भाव हर दिन उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज के कारण घटता बढ़ता रहता है. वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 2 जनवरी को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 51700 रुपये रही. इसके पहले 1 जनवरी रविवार को भी सोने का यही भाव था. बात 31 दिसम्बर की करें तो सोने की कीमत 51450 रुपये थी. इसके पहले 30 दिसम्बर को इसके भाव में 100 रुपये की कमी आई थी, जिसके बाद उसकी कीमत 51150 रुपये हो गई थी. वहीं 29 दिसम्बर को सोने का भाव 51250 रुपये था. इसके पहले 28 और 27 दिसम्बर सोने की कीमत 51050 रुपये रही.

ये है 24 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट शुद्ध सोने की करें तो 2 जनवरी को इसकी कीमत 56545 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. हालांकि खरमास के कारण बाजार में पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है.

चांदी भी स्थिर

सोने के अलावा सर्राफा बाजार में बात यदि चांदी की कीमत की करें, तो बीते 24 घंटे से चांदी का भाव स्थिर है. 2 जनवरी को बाजार में चांदी की कीमत 74300 रुपये प्रति किलो रही. इसके पहले 1 जनवरी को भी चांदी का यही भाव था. वहीं 31 दिसम्बर को चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है. जिसके बाद अब उसकी कीमत 74500 रुपये हो गई है. इसके पहले 30 दिसम्बर को इसकी कीमत 74000 रुपये थी. वहीं बात 29 दिसम्बर की करें तो इसकी कीमत 74600 रुपये थी. इसके पहले 28 दिसम्बर को चांदी का भाव 74200 रुपये था.

Share Now...