Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में...

खबरे एक नजर में…

  • श्रावण मेला में व्यवस्थाओं हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

जौनपुर धारा, जौनपुर। डीएम अनुज कुमार झा के निर्देशानुसार अपर जिलाअधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने अवगत कराया है कि श्रावण मास एवं काँवड़ मेला के दृष्टिगत शिव भक्तों तथा कांवरियों एवं जनहित में जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका मोबाइल नंबर 9454417117 एवं दूरभाष नंबर 05452-260666 स्थापित है। मेला के दौरान किसी व्यक्ति को यदि कोई समस्या हो तो उक्त दूरभाष नंबरों पर प्रशासनिक, पुलिस, चिकित्सा अथवा अन्य विभागीय व्यवस्था हेतु सूचित कर सकता है।

  • जमीनी विवाद में चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के बैजाबाद गांव में गुरुवार को आबादी की जमीन के विवाद में दो पक्षों में काफी तनाव की स्थिति हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त गांव निवासी रामनारायण चौहान तथा अरुण चौहान के बीच एक जमीन का विवाद बहुत दिनों से चल रहा है। बताया जाता है कि उक्त जमीन को लेकर पूर्व में सुलह भी हो गया था। परंतु फिर एक बार दोनो पक्षों के बीच कुछ दिनों से तनाव बढ़ गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

  • सुब्रत जायसवाल पहले प्रयास मे बने सीए

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के उर्दू बाजार निवासी पुस्तक व्यवसाई जितेंद्र कुमार जायसवाल के पुत्र सुब्रत जायसवाल सीए की परीक्षा क्वालीफाई कर सीए बन गए। सुब्रत ने पहले प्रयास मे सफलता पाई। सीए की परीक्षा मे सफल होने की जानकारी होते ही लोगों ने सुब्रत के घर पहुंच कर बधाई दी। सुब्रत ने बताया कि छात्र शॉर्टकट छोड़ें और मेहनत से नियमित पढ़ाई करें तभी लक्ष्य हासिल होगा। सफलता किसी भी क्षेत्र में पाई जा सकती है। इसके लिए वह हमेशा गुरुजनों विषय विशेषज्ञ लोगों के सानिध्य में भी बने रहना जरूरी है। इस सफलता से परिजन गदगद हैं और सुब्रत ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता बहनो व परिजनो, शिक्षकों को दिया है।

Share Now...