Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस ने बुधवार को आज़ाद पुलिया के पास से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष चन्दन राय के अनुसार बुधवार को मय हमराह उक्त स्थान पर चेकिंग कर रहे थे कि लेदरही निवासी युवक मो अरशद पुत्र सलाहू को पकड़ लिया दौरान तलाशी में उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा मिला। उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। टीम में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, कांस्टेबल नफीस अहमद, विजय शंकर यादव समेत अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।

  • कोतवाली का टॉप 20 में सूची का अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने कोतवाली के अपराधियों की टॉप 20 की सूची में शामिल एक आरोपित को अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया उपनिरीक्षक कमलाकान्त मय हमराही के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की रामपुर नहर पुलिया, कुंवरपुर रोड के पास कोतवाली का टॉप 20 लिस्ट में शामिल लवकुश तिवारी पुत्र सन्तोष तिवारी निवासी, रामपुरकला कही भागने के फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरपäतार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा व एक अदद अवैध जिन्दा कारतूस बरामद किया। कोतवाली पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर पहुंची। कहा से कागजी कार्यवाही पूरी कर उसे जेल भेज दिया।

  • ग्रामीणों ने चकबंदी के लिए सौंपा प्रस्ताव

जौनपुर धारा, जौनपुर। ग्राम पंचायत बहिरी में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की रास्ते व अन्य समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव में चकबंदी कराने के लिए प्रस्ताव सौंपा। उक्त गांव निवासी सूबेदार मेजर मिथिलेश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रास्ते व अन्य जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए गांव में चकबंदी कराने के लिए मुख्यमंत्री, चकबंदी आयुक्त, कमिश्नर, जिलाधिकारी से लेकर सांसद बीपी सरोज, विधायक तूफानी सरोज को  मांगपत्र सौंपा था। मांगपत्र में अवगत कराया था कि गांव में चकबंदी हुए लगभग 60वर्ष हो गए। तब से गांव की आबादी व मकान तीनगुना हो गए। सबसे अधिक समस्या रास्ते की है। जिसके कारण गांव में जमीनी विवाद काफी बढ़ गए हैं। चकबंदी से समस्या का स्थायी हल निकल सकता है। समस्या के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चकबंदी विभाग के कानूनगो हरिराम, लेखपाल गुलाब चंद, उमेश सोनकर जनचौपाल लगाई। जिसमें ग्रामीणों ने चकबंदी के लिए प्रस्ताव सौंपा। इस अवसर पर प्रधान पूनम यादव, राम प्रवेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, सूरज चौबे, सुशील सिंह, हीरामणि सिंह, रमाशंकर यादव, विवेक चौबे, इंद्रसेन चौबे, बनवारी राम, वीरेंद्र नागर, श्यामसुंदर नागर, देवेंद्र राम, जीउत राम, अंकित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share Now...