अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, दो भैंस व एक पड़िया झुलसे
जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत भिच्छूपुर (अमोध) में शुक्रवार की रात्रि फूलचन्द्र यादव पुत्र बृजलाल यादव के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग की लपटों को देखकर परिवार के लोग चिल्लाने लगे। आग की लपटों को देखकर गांव के लोग बुझाने के लिए दौड़े और किसी तरह आग को बुझाये लेकिन तबतक छप्पर में बंधी दो भैंस व एक पड़िया झुलस गयी। सूचना पर डायल-112 की पुलिसटीम भी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। वहीं फूलचन्द्र यादव ने बताया कि आग लगी नहीं है किसी ने जानबूझकर लगायी है।
ट्रेन की चपेट में आने से शरीर से अलग हुआ वृद्ध का हाथ
जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की तड़के सुबह एक वृद्ध की ट्रेन चपेट में आने से एक हाथ कट कर अलग हो गया। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने जीआरपी शाहगंज को सूचना देते हुए एम्बुलेंस बुलाकर घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भेजा। जीआरपी के पहुंचने से पहले घायल वृद्ध अस्पताल जा चुका था। घायल वृद्ध का नाम सभाराज यादव निवासी शेखपुर अशरफपुर थाना खुटहन बताया जा रहा है। घटना का कारण जानने की जीआरपी कोशिश कर रही है।
सड़क दुघर्टना में दो घायल
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उसरा भादी गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक की चपेट में आने से बाइक सवार समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
नगर के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी 32वर्षीय सुक्खू पुत्र अब्दुल भादी गांव के समीप सड़क पार कर रहा था कि सामने से बाइक से सवार आजमगढ़ जनपद के लालगंज बाजार निवासी 35वर्षीय लाला प्रजापति पुत्र रामराज प्रजापति की टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस
जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 70 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें मौके पर 12प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर शेष संबंधित विभाग को सौंप कर अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार संदीप कुमार, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सरोज कस्बा कानूनगो संजय सिंह समेत सर्किल के थानाध्यक्ष व राजस्वकर्मी आदि मौजूद रहे।
- खेत में लगा समर्सिबल पम्प उखाड़ ले गए चोर
जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के भीतरी गांव में किसान उदयराज का खेत में समर्सिबल पंप चोर उखाड़ ले गए। शनिवार की सुबह रबी की फसल बोने के लिए जब खेत की स्थिति जांचने पहुंचे तो देखा की समर्सिबल पंप गायब है। यह देखकर किसान के होश उड़ गए। किसान ने बताया कि फसल बुवाई का समय नजदीक है, इससे आर्थिक मानसिक रूप से दबाव में हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस लिखित में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।



