― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • जर्जर भवन का खिड़की दरवाजा उठा ले गए चोर

जौनपुर धारा, खुटहन। प्राथमिक विद्यालय सुइथाखुर्द का जर्जर हो चुके भवन का शुक्रवार की चोर रात खिड़की दरवाजा तक उखाड़ ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर प्रधानाध्यापक जेपी यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। वर्षों पूर्व उक्त विद्यालय जर्जर की श्रेणी में आ जाने के बाद इसमें पठन-पाठन बंद कर दिया गया। बच्चे खेलने के चक्कर में इसमें न जायें इसको लेकर प्रधानाध्यापक ने भवन का दरवाज़ा बंद कर ताला लगा दिया था। शुक्रवार की रात चोरों ने दो दरवाजा और छह खिड़कियां पार कर दिया।

  • मारपीट में महिला समेत दो घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर मामूली विवाद के चलते हुई। मारपीट में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

क्षेत्र के खनुवाई गांव निवासी 23वर्षीय नगमा खातून पत्नी मोहम्मद अहमद कमर को शनिवार की सुबह घर में मामूली विवाद के चलते पति व सास ने जमकर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।वहीं सबरहद गांव निवासी 18वर्षीय मो.सादिक पुत्र अनवर जावेद को जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित पक्षों के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

फील्ड वेटेनेरीयन के रूप में डाक्टर आलोक ने मारी बाजी

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व अण्डा दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हिन्दी भाषा में इनोवेटिव टेक्नोलॉजी एण्ड प्रैक्टिसेज ट्रांसफार्मिंग इंडियाज पोल्ट्री फार्मिंग सेक्टर पर निबंध लिखकर पशु चिकित्सा अधिकारी डा आलोक सिंह पालीवाल ने बाजी मार ली। बतौर फील्ड वेटेनेरियन इन्हें डा.जी एल जैन नेशनल अवार्ड आफ एक्सीलेंस इन पोल्ट्री सेक्टर 2023 से नवाजा गया।

उक्त प्रतियोगिता विश्व अण्डा दिवस के अवसर पर पशुधन प्रहरी नामक पत्रिका द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें 15 सितम्बर से 12 अक्टूबर के मध्य राष्ट्रीय स्तर पर पशु पालन विभाग से विभिन्न श्रेणी के लोगों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें हिन्दी भाषा में लिखे उक्त निबंध के लिए क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डा आलोक सिंह पालीवाल ने बाजी मार कर विभाग के साथ ही जनपद का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि अभी हाल ही में उक्त पत्रिका द्वारा विश्व रैबीज दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भी सफल होकर 2023 के लुई पाश्चर अवार्ड पर दोबारा कब्जा किया था। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

  • फील्ड वेटेनेरीयन के रूप में डाक्टर आलोक ने मारी बाजी

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व अण्डा दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हिन्दी भाषा में इनोवेटिव टेक्नोलॉजी एण्ड प्रैक्टिसेज ट्रांसफार्मिंग इंडियाज पोल्ट्री फार्मिंग सेक्टर पर निबंध लिखकर पशु चिकित्सा अधिकारी डा आलोक सिंह पालीवाल ने बाजी मार ली। बतौर फील्ड वेटेनेरियन इन्हें डा.जी एल जैन नेशनल अवार्ड आफ एक्सीलेंस इन पोल्ट्री सेक्टर 2023 से नवाजा गया।

उक्त प्रतियोगिता विश्व अण्डा दिवस के अवसर पर पशुधन प्रहरी नामक पत्रिका द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें 15 सितम्बर से 12 अक्टूबर के मध्य राष्ट्रीय स्तर पर पशु पालन विभाग से विभिन्न श्रेणी के लोगों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें हिन्दी भाषा में लिखे उक्त निबंध के लिए क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डा आलोक सिंह पालीवाल ने बाजी मार कर विभाग के साथ ही जनपद का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि अभी हाल ही में उक्त पत्रिका द्वारा विश्व रैबीज दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भी सफल होकर 2023 के लुई पाश्चर अवार्ड पर दोबारा कब्जा किया था। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

  • थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, निस्तारण नहीं

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सरोज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों के द्वारा कुल 4 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका गया। इस दौरान कस्बा कानूनगो संजय सिंह, अपराध इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय, विजय सिंह गौड़, रामनाथ यादव, अशोक सिंह, प्रभुनाथ यादव, जियाउद्दीन खां व लेखपाल विकास सिंह सदानन्दन भट्ट विवेक सिंह, समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

  • सात प्रार्थना पत्रों में पांच का निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय थाना परिसर में शनिवार को तहसीलदार आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें सात प्रार्थना पत्र पड़े। अधिकारियों ने पांच मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामले के निस्तारण के लिए मौके पर राजस्वकर्मियों और पुलिस की टीम भेजी गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता, लेखपाल संदीप श्रीवास्तव, ममता शर्मा, अशोक यादव, रणजीत कुमार, अकांक्षा यादव मौजूद रहे।

  • सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा के ककोर गहना के पास शनिवार की सुबह सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। लाइन बाजार के लखनपुर निवासी अशोक मौर्य किसी कार्य से ककोर गहना के पास गए थे। करीब आठ बजे पटरी पार करते समय किसी सुपर फास्ट ट्रेन के चपेट में आने से उनका एक पैर व एक हाथ कट गया। देखने वाले ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी आशा व दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • बाईक चला रही किशोरी को ट्रक ने मारा धक्का, पीछे बैठी छोटी बहन की मौत, युवक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर बरखण्डी नौपेड़वा के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाइक चलाते हुए जौनपुर जा रही छात्रा की बाइक में ट्रक चालक धक्का मारकर फरार हो गया। ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार दो बहनों में छोटी बहन की मौत हो गयी जबकि बाइक चला रही किशोरी व युवक घायल हो गए। उधर शिवगुलामगंज बाजार के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक बुरी तरह घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायभोगी गांव निवासी धर्मेन्द्र पटेल की करीब 17वर्षीय किशोरी खुशी पटेल व छोटी बहन 15वर्षीय रागिनी पटेल तथा मछलीशहर के धलोई गांव निवासी 19वर्षीय शिवम तिवारी बदलापुर में पढ़ाई करतें है। शिवम के जीजा की नई बाइक पर सवार तीनों लोग शनिवार दोपहर जौनपुर की तरफ जा रहें है। बाइक खुशी चला रही थी घटनास्थल के समीप पहुँची ही थी तभी पीछे से पहुँचा ट्रक चालक धक्का मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से बक्शा नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने रागिनी को मृत घोषित करतें हुए खुशी व शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर शिवगुलामगंज बाजार में बीरभानपुर गांव निवासी 32वर्षीय तेजबहादुर अनियंत्रित बाइक से सड़क पर जा गिरा जिसे गम्भीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Share Now...