Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • 47 वरिष्ठ नागरिकों को कराया गया संगम स्नान

जौनपुर धारा,जौनपुर। वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर सदर में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षित बस से जिसमें 19महिलायें व 28पुरूष अर्थात कुल 47वरिष्ठ नागरिकों को महाकुम्भ प्रयागराज में संगम स्नान कराया गया। बस 20 फरवरी 2025 को उक्त वृद्वाश्रम सकुशल वापस आ गयी। संगम जाने वाले वरिष्ठ नागरिक कृष्ण कुमार पाठक उम्र 67वर्ष ने बताया कि कुम्भ मेलें में समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध गाड़ियों से संगम तट ले जाकर स्नान कराया गया, साथ ही रहने खाने पीने व शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गयी थी। वरिष्ठ नागरिकों को सहायतार्थ द्विव्यांग उपकरण भी उपलब्ध कराया गया। पुनः शेष वृद्वजनों को 21 फरवरी 2025 को महाकुम्भ में स्नान कराये जाने हेतु ले जाया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने दी।

  • अलग-अलग थानों से वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस टीम ने दो वारण्टी रामदास पुत्र रामआसरे निवासी बडउर जपटापुर थाना सरायख्वाजा, सिकन्दर पुत्र नन्हकू राम निवासी मझलीपट्टी थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित निशू शाह पुत्र अजय साह ग्राम झिटकिया थाना साजौर जनपद भागलपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। जिनको थाने पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष भेजा गया। बक्सा पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त अभयराज यादव पुत्र रामअधार निवासी बेलापार एस.टी.नं.-460/07 अ.सं.-299/06 धारा 302 भादवि को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  • बदलापुर पुलिस ने 03 को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर पुलिस ने वांछित संजय उपाध्याय पुत्र स्व.शीतला प्रसाद उपाध्याय, राज उपाध्याय पुत्र संजय उपाध्याय, सुनीता पत्नी संजय उपाध्याय निवासीगण गजहरमऊ थाना बदलापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर संजय की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त लाठी को गेहूं के खेत से बरामद किया गया।

Share Now...