होम गार्ड की हार्ट अटैक से मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली के उदियासन गांव निवासी हीरालाल यादव पुत्र स्व-गनेश यादव 57वर्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।
उदियासन गांव निवासी हीरालाल यादव थाना लाइन बाजार होमगार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे। शनिवार के रात ड्यूटी से घर आये लगभग नौ साढ़े नौ के करीब उनकी अचानक अटैक आ गया। परिजन किसी प्राइवेट स्पताल पर ले गये। लेकिन वहां मौत हो गयी सुचना पर रविवार की सुबह प्लाटून कमान्डर दूधनाथ यादव, रवि सिंह, विनोद सिंह, नन्हेलाल, जनार्दन यादव, बंसराज यादव, कन्हैयालाल यादव, राय साहब यादव, शिवम चौहान, हरिनाथ राम, विनोद मौर्य, राजेश राम, रामहित मौर्य, राजनाथ सरोज आदि लोगो ने दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया और श्रद्धान्जली दिया।
ग्राम प्रधान को मातृशोक, शोक की लहर
जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र में सारी जहांगीर पट्टी गांव के प्रधान को शनिवार देर शाम मातृशोक हो गया। निधन की जानकारी होते ही समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ उठी।
उक्त गांव निवासी व वर्तमान ग्राम प्रधान रामसकल वर्मा की मां विमला देवी का शनिवार देर शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की जानकारी होते ही समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ उठी। शोक में डूबे परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का जमावड़ा सा लग गया। मृतका एक मृदुभाषी और साध्वी प्रवृत्ति की महिला रहीं। वर्तमान में वह कोटेदार की भी भूमिका में भी थी। शनिवार देर शाम 65वर्ष की अवस्था में वह अपना भरा-पूरा परिवार छोड़ परलोक सिधार गई। जिनका अन्तिम संस्कार खुटहन क्षेत्र में आदिगंगा गोमती के तट पर मृतका के पति विजय कुमार वर्मा ने मुखाग्नि देकर किया। इस दौरान उनके छोटे बेटे प्रदीप वर्मा समेत तमाम लोग शोकाकुल दिखे।
गांजा के साथ गौतस्कर गिरफ्तार
जौनपुर धारा, खेतासराय। अपराध की रोक थाम एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान गांजा के साथ एक गौतस्कर को दबोच लिया।
बरंगी मोड़ पर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार को चेकिंग कर रहे थे कि इस दौरान अभियुक्त खालिद पुत्र फिरोज निवासी बरंगी को शक के आधार पर रोककर चेक किया तो इसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ और आवश्यक छान बीन में ज्ञात हुआ की खेतासराय और खुटहन थाने में उक्त के विरुद्ध अनेक संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। तत्पश्चात उक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कारवाई की गई। इस दौरान टीम में विनोद तिवारी, शैलेश यादव, रंजीत यादव शामिल रहे।