सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल, हालत गंभीर
जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव में सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव निवासी 22वर्षीय शिवम पुत्र शीत बसंत व 24वर्षीय शनि पुत्र रामचेत सोमवार को रिश्तेदारी से बाइक से घर जा रहें थे कि बड़ागांव पुलिया के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
राम वनगमन की कथा सुन श्रोता हुए भावुक
जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के भटपुरा में चल रहे अखिल विश्व कल्याणार्थ श्रीसीताराम नौ दिवसीय कथा के सातवें दिन अयोध्या से पधारे कथा व्यास स्वामी उमादास जी महाराज ने राम वन जाने की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ गुरू वशिष्ठ के परामर्श से प्रभु राम के तिलक की तैयारी में जुटे थे। वहां की जनता खुशी में पटाखे फोड़ कर दिए जला रही थी। इधर मंथरा ने सबसे छोटी रानी कैकेयी के मन में विद्वेष की भावना पैदा कर दिया। कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान के बदले राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनाने की मांग रख दी। राजा दशरथ को कैकेयी की इच्छा जानकर काफी दुख हुआ। जब इसका पता प्रभु श्रीराम को हुआ तो वह माता पिता के आदेश को मानकर वनवास जाने लगे तो लक्ष्मण जी भी वनवास जाने की जिद करने लगे। अंत में प्रभु श्रीराम मां सुमित्रा के आदेश पर साथ ले जाने के लिए तैयार हुए। साथी में सीता मां भी वनगमन की। भगवान के वन गमन की कथा सुनकर श्रोता भावुक हो गए। इस दौरान मुख्य यजमान सोनू सिंह, व्यवस्थापक अखिलेश यादव पत्रकार, सूर्य नारायण सिंह, कृष्ण कुमार, राजा बाबू, विशाल सिंह, पूर्व प्रधान सूबेदार यादव, बुलाकी यादव, भोला प्रसाद सेठ, जय सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



